मद्यपान छोड़ें-परिवार जोड़ें
आज समाज में भारतीय युवा पीढ़ी में मद्यपान के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या का रूप धारण करती जा रही है | इस समस्या के पीछे घर का वातावरण एक महत्वपूर्ण कारक है | माता -पिता के आपसी तनावपूर्ण सम्बन्ध, घर के बड़ो का स्वयं मदिरा का सेवन करना आदि बच्चो /युवाओ के लिए मद्यपान के प्रति आकर्षित होने का बहुत बड़ा कारण है| यदि ऐसे में नशेबाज मित्रो की सांगत हो जाये तो मदिरा की लत पड़ना स्वभाविक है | इसके अलावा आज के युवा वर्ग द्वारा मदिरा का सेवन अधिक करने का कारण है - पाठ्यक्रमो की नीरसता, मशीनरी अध्ययन शैली, मौजूदा सामाजिक परिवेश, सिनेमा का प्रभाव, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा | शिक्षित कहा जाने वाला वर्ग इसे बौद्धिक व्यक्तित्व में निखार, आंतरिक शक्तियों में वृद्धि, स्मरण शक्ति बढ़ाने तथा अधिक परिश्रम के नाम पर अंगीकार कर रहा है |